चोरी के माल समेत दो गिरफ्तार

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

गढ़ निनाद न्यूज़* 14 जुलाई 2020

हिन्डोलाखाल: विकासखंड देवप्रयाग अंतर्गत थाना हिन्डोला खाल पुलिस ने एक घर से लाखों की ज्वैलरी चुराने के आरोप में उसी गांव की एक महिला व उसके रिस्तेदार को धर दबोचा है। दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

बता दे कि विगत 8 जुलाई 2020 को उमरी गांव में धनवीर पुत्र अमरलाल के यहां चोरों ने लाखों की ज्वैलरी पर हाथ साफ कर लिया। था। एसएसपी के आदेश पर थानाध्यक्ष जेपी कोहली की अगुवाई में टीम ने कई जगह दबिश दी। आखिरकार चन्द्रबदनी तिराहे पर पुलिस ने एक महिला व पुरूष पर शक हुआ। तलाशी लिए जाने पर उनसे सभी जेवरात बरामद जर लिए गए। 

मामले की जांच अधिकारी एस आई नीलम ने बताया कि उमरी गांव की महिला व खैरी खुर्द नेपाली फार्म निवासी महिला के रिश्तेदार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!