युवा कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष बने विनोद सुयाल का टिहरी में जोरदार स्वागत, कार्यकर्ताओं में उत्साह

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 9 अप्रैल। उत्तराखंड युवा कल्याण परिषद के नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद सुयाल का टिहरी जिले में पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं कई स्थानों पर भव्य स्वागत किया। कहा कि विनोद सुयाल जैसे पुराने और निष्ठावान व्यक्ति को दायित्व मिलने से पार्टी कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। साथ ही युवाओं से संबंधी इस महत्वपूर्ण विभाग के योजनाओं का लाभ भी प्रदेश के साथ ही जिलेवासियों को भी मिलेगा।https://www.facebook.com/share/v/18F3oaG5u1

वीरवार को भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष व पूर्व प्रदेश प्रवक्ता विनोद सुयाल को सरकार में युवा कल्याण परिषद का उपाध्यक्ष नियुक्त होने के प्रथम बार टिहरी जिले में पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने ढालवाला,नरेंद्रनगर,आगराखाल,कुंजापुरी,फकोट,जाजल,नागणी,साबली,चंबा,बादशाहीथौल और नई टिहरी में पहुंचने पर स्वागत किया। इसके बाद भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष उदय रावत ने विनोद सुयाल का स्वागत करते हुए कहा कि सरकार ने पार्टी के लिए काम करने वाले निष्ठावान लोगों को दायित्व दिया है। कहा कि विनोद सुयाल के टिहरी जिलाध्यक्ष समेत कई महत्वपूर्ण पदों पर रहे है। ऐसे में उनके अनुभवों का लाभ प्रदेश के साथ टिहरी जिले को भी मिलेगा। दायित्वधारी विनोद सुयाल ने कहा कि भाजपा में ईमानदारी और समर्पण के साथ काम करने वाले कार्यकर्ता को सम्मान मिलता है। कहा कि अब सभी कार्यकर्ताओं को 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटकर तीसरी बार भाजपा की सरकार बनानी है। उन्होंने दायित्व देने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत प्रदेश नेतृत्व का आभार जताया। इस मौके पर पूर्व कैबिनेट मंत्री दिनेश धनाई,भाजपा के प्रदेश मंत्री नलिन भट्ट,जाखणीधार के प्रमुख राजेश नौटियाल,पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद रतूड़ी,शोभनी धनोला,घनश्याम नौटियाल,आनंद बिष्ट,सुषमा उनियाल,इंदू डंगवाल,सुनीता देवी,जयेंद्र सेमवाल,जगदंबा रतूड़ी,आनंदी नेगी,रमेश चौहान,गोविंद रावत,गोविंद बिष्ट,विजय कठैत,परमवीर पंवार,शीशराम थपलियाल,डॉ.प्रमोद उनियाल,उर्मिला राणा,बसुमति घणाता,लीला मखलोगा,अनीता कोठारी,विमला खणका,मधु भट्ट,सीता नेगी आदि मौजूद थे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!