किसानों के लिए जरूरी सूचना: Farmer Registry अनिवार्य, बिना रजिस्ट्रेशन योजनाओं का लाभ नहीं

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल। किसानों के हित में सरकार द्वारा Farmer Registry (किसान रजिस्ट्री) को अनिवार्य कर दिया गया है। अब किसानों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए रजिस्ट्रेशन कराना आवश्यक होगा। विशेष रूप से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को भी भविष्य में इस रजिस्ट्री से जोड़ा जाएगा, इसलिए सभी कृषक समय रहते अपना पंजीकरण सुनिश्चित करें।
जिन किसानों ने अभी तक रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है, वे अपने नजदीकी CSC सेंटर (जन सेवा केंद्र) या ग्राम सचिवालय में जाकर प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। किसान अपने स्मार्टफोन के माध्यम से भी ऑनलाइन पोर्टल https://ukfr.agristack.gov.in⁠� तथा “Uttarakhand Farmer Registry – Agri Stack” ऐप के जरिए स्वयं पंजीकरण कर सकते हैं।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि समय पर रजिस्ट्रेशन नहीं कराने वाले किसानों को भविष्य में सरकारी सहायता, सब्सिडी, बीज, खाद, ऋण और अन्य योजनाओं के लाभ से वंचित होना पड़ सकता है।
किसानों से अपील की गई है कि वे आधार कार्ड, बैंक पासबुक और खतौनी जैसे आवश्यक दस्तावेज साथ लेकर जल्द से जल्द अपना एवं परिवार के अन्य पात्र सदस्यों का रजिस्ट्रेशन कराएं। साथ ही गांव के अन्य किसानों को भी इस संबंध में जागरूक करें, ताकि कोई भी किसान सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे।
“जागरूक किसान – समृद्ध किसान, समृद्ध गांव – सशक्त भारत”

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!