कोटद्वार में डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्र का लोकार्पण, लोगों को मिलेगी सुविधा

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

पौड़ी गढ़वाल, 11 अप्रैल 2026: कोटद्वार तहसील परिसर में डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्र का लोकार्पण केंद्रीय विदेश एवं वस्त्र राज्य मंत्री पबित्रा मार्घेरिटा ने किया। इस अवसर पर गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी और विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी भूषण भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में 12 आवेदकों को पासपोर्ट वितरित किए गए।
मुख्य अतिथि ने कहा कि केंद्र खुलने से पासपोर्ट सेवाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होंगी और लोगों को देहरादून जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। सांसद ने इसे गढ़वाल के लिए महत्वपूर्ण पहल बताते हुए क्षेत्रीय विकास योजनाओं का उल्लेख किया, जबकि विधानसभा अध्यक्ष ने बड़े अस्पताल, नई रेल सेवाओं और कण्वाश्रम विकास की मांग रखी।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!