देहरादून 13 अप्रैल। दून इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज़ एंड हॉस्पिटल, शंकरपुर, देहरादून द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य सेवा कार्यक्रम के अंतर्गत आज ग्राम छोटा रामपुर, सहसपुर (देहरादून) में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर का संचालन डॉ. प्रवीन्द्र सिंह (कंसल्टेंट) के नेतृत्व में किया गया, जिसमें विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक परामर्श प्रदान किया।
शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। इस दौरान सामान्य रोगों, त्वचा संबंधी समस्याओं तथा हड्डी एवं जोड़ों से जुड़ी बीमारियों की जांच की गई। जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क दवाइयां वितरित की गईं और बेहतर स्वास्थ्य के लिए आवश्यक परामर्श भी दिया गया। साथ ही लोगों को स्वास्थ्य जागरूकता से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई।
चिकित्सा टीम में डॉ. प्रवीन्द्र सिंह, डॉ. अदिति, डॉ. आलोक, डॉ. विनोद बोरा (मेडिकल ऑफिसर) एवं डॉ. शीतल (मेडिकल ऑफिसर) शामिल रहे। नर्सिंग स्टाफ, फार्मासिस्ट और हेल्पर टीम ने शिविर के संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। संस्थान के विद्यार्थियों ने भी सक्रिय भागीदारी निभाते हुए शिविर को सफल बनाने में सहयोग किया।
संस्थान की एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर सुश्री अनुकृति गुसाईं रावत एवं मैनेजिंग डायरेक्टर श्री तुषित रावत के मार्गदर्शन में समय-समय पर ऐसे निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किए जाते हैं, ताकि दूरस्थ एवं ग्रामीण क्षेत्रों तक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित की जा सके।
स्थानीय ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के शिविर ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने में अत्यंत सहायक सिद्ध हो रहे हैं। संस्थान ने भविष्य में भी इस तरह के जनहितकारी कार्यक्रम निरंतर आयोजित करने का संकल्प व्यक्त किया।
दून इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज़ द्वारा छोटा रामपुर में निःशुल्क हेल्थ कैंप, सैकड़ों ग्रामीण लाभान्वित

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन
वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।



