13वीं राज्य स्तरीय इंस्पायर अवार्ड विज्ञान प्रदर्शनी की तैयारियों का जायजा

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

16–17 अप्रैल को डॉल्फिन इंस्टिट्यूट में जुटेंगे 13 जनपदों के 129 बाल वैज्ञानिक

देहरादून। डॉल्फिन पीजी इंस्टिट्यूट ऑफ बायोमेडिकल एंड नेचुरल साइंसेज, देहरादून में 16 एवं 17 अप्रैल को आयोजित होने वाली 13वीं राज्य स्तरीय इंस्पायर अवार्ड विज्ञान प्रदर्शनी एवं प्रोजेक्ट प्रतियोगिता (2025-26) की तैयारियों की समीक्षा मुख्य शिक्षा अधिकारी विनोद ढोंडियाल के नेतृत्व में की गई।
बैठक में जिला समन्वयक सुधीर कांति ने प्रतियोगिता की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए प्रतिभागियों के आवागमन, आवास, भोजन तथा कार्यक्रम संचालन से जुड़ी व्यवस्थाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में राज्य के 13 जनपदों से लगभग 129 बाल वैज्ञानिक अपने मार्गदर्शक शिक्षकों के साथ प्रतिभाग करेंगे।
समीक्षा के दौरान आयोजन स्थल तक प्रतिभागियों की सुगम पहुंच, आवासीय व्यवस्था, भोजन, उद्घाटन समारोह में मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियों के स्वागत, प्रोटोकॉल अनुपालन तथा बाल वैज्ञानिकों के मॉडलों के निरीक्षण से संबंधित व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। सभी प्रभारी एवं सह-प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए, ताकि कार्यक्रम के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो और प्रतिभागियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।
इस अवसर पर संस्थान के निदेशक डॉ. वी.के. नागपाल ने आयोजन के सफल संचालन हेतु हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। बैठक में डॉ. ज्ञानेंद्र अवस्थी, प्रशासनिक अधिकारी सुधीर भारती, प्रधानाचार्य शैलेश कुमार श्रीवास्तव, दिनेश चंद्र नौटियाल, जिला संदर्भ दाता रिचा जुयाल, समन्वयक संजय मौर्य (चकराता), सरदार दलजीत सिंह (रायपुर), मीडिया प्रभारी सुरेंद्र कुमार सहगल, आशीष डबराल (कालसी), दिगंबर सिंह नेगी (विकासनगर), पवन शर्मा, वीरेंद्र रावत (सहसपुर), नरेश कोटनाला, राजीव अग्रवाल, स्मिता सेमवाल, स्वाति गुसाईं, सारिका सिरोही, रमन कुमार, कविता रावत, विजय द्विवेदी, राकेश शर्मा सहित अन्य उपस्थित रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!