टिहरी गढ़वाल, 16 अप्रैल 2026।उच्च शिक्षा विभाग, उत्तराखण्ड तथा वीरा फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में शहीद बेलमती चौहान राजकीय महाविद्यालय, पोखरी क्वीली में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। महाविद्यालय की रेडक्रॉस समिति के नेतृत्व में आयोजित इस शिविर में शिक्षकों, कर्मचारियों और छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए मानवता की सेवा का संदेश दिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. शशिबाला वर्मा ने की, जबकि शिविर का सफल संचालन एवं संयोजन रेडक्रॉस नोडल अधिकारी डॉ. गणेश भागवत द्वारा किया गया।शिविर में कुल 12 स्वयंसेवकों ने एक-एक यूनिट रक्तदान किया। रक्तदान करने वालों में शिक्षक एवं कर्मचारियों में डॉ. शशिबाला वर्मा, डॉ. डी.पी. सिंह, डॉ. गणेश भागवत, डॉ. मुकेश सेमवाल, श्री मुकेश रतूड़ी तथा श्री अजय तिवारी शामिल रहे। वहीं छात्र-छात्राओं में पूजा, कनिका, कंचन, किरन रावत, चांदनी और पवन ने रक्तदान कर सामाजिक जिम्मेदारी का परिचय दिया।
इस अवसर पर डॉ. गणेश भागवत ने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि रक्त का कोई विकल्प नहीं है और एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद के लिए जीवनदान साबित हो सकता है। उन्होंने युवाओं से नियमित रूप से समाजसेवा के कार्यों में भागीदारी निभाने का आह्वान किया।कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय परिवार के अनेक सदस्यों ने उपस्थित रहकर रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया। इनमें श्रीमती सरिता देवी, डॉ. बन्दना सेमवाल, श्रीमती रेखा नेगी, श्री नरेंद्र दत्त, श्रीमती सुनीता देवी, श्री राजेंद्र प्रसाद, श्री दीवान सिंह तथा श्री मूर्ति लाल प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।




