चारधाम यात्रा-2026: SSP श्वेता चौबे की ब्रीफिंग— विनम्रता के साथ सतर्कता से करें ड्यूटी, आपदा प्रबंधन पर विशेष जोर

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल। चारधाम यात्रा-2026 को सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल श्रीमती श्वेता चौबे ने यात्रा ड्यूटी में तैनात पर्यटक पुलिस एवं अन्य पुलिस बल की ब्रीफिंग कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण तथा आपदा एवं आपातकालीन परिस्थितियों से प्रभावी ढंग से निपटने पर विशेष बल दिया।SSP ने पुलिस कर्मियों को निर्देशित किया कि वे अत्यधिक दबाव में भी धैर्य बनाए रखें तथा श्रद्धालुओं से मृदु और शालीन व्यवहार करें। अनुचित व्यवहार की शिकायत मिलने पर कठोर कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।

इस दौरान MIT के प्रोफेसर डॉ. राकेश चौधरी व श्री धर्मानंद उनियाल राजकीय डिग्री कॉलेज के सहायक प्रोफेसर जितेंद्र नौटियाल द्वारा संवाद कौशल एवं व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया गया। वहीं राजकीय चिकित्सालय नरेंद्र नगर के डॉ. अनुराग अग्रवाल ने पुलिस कर्मियों को सीपीआर एवं प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण प्रदान किया।SSP ने कहा कि यात्रा के दौरान लाखों श्रद्धालुओं की आवाजाही को देखते हुए प्रत्येक पुलिस कर्मी की भूमिका महत्वपूर्ण है। जनपद पुलिस द्वारा यात्रा के सफल संचालन हेतु सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक दीपक सिंह, क्षेत्राधिकारी नरेंद्र नगर सुरेंद्र भंडारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!