राजकीय महाविद्यालय खाड़ी में 23-24 अप्रैल को दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी, हाइब्रिड मोड में होगा आयोजन

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल। राजकीय महाविद्यालय खाड़ी के शिक्षा विभाग द्वारा 23 एवं 24 अप्रैल 2026 को “शिक्षा की भूमिका : विद्यार्थियों एवं समुदायों में तनाव प्रबंधन और मानसिक स्वास्थ्य संवर्धन” विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन हाइब्रिड मोड में किया जाएगा। संगोष्ठी का उद्घाटन माननीय कैबिनेट मंत्री श्री सुबोध उनियाल द्वारा किया जाएगा।

कार्यक्रम में देशभर के शिक्षाविद, शोधार्थी तथा विषय विशेषज्ञ ऑनलाइन एवं ऑफलाइन माध्यम से प्रतिभाग करेंगे।संगोष्ठी की तैयारियों को लेकर महाविद्यालय परिसर में प्राचार्य प्रो. अरुण कुमार सिंह के मार्गदर्शन में बैठक आयोजित की गई। बैठक में आयोजन के सफल संचालन हेतु गठित विभिन्न समितियों द्वारा की जा रही तैयारियों की समीक्षा की गई तथा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।प्राचार्य प्रो. सिंह ने सभी समितियों को अपने-अपने दायित्वों का समयबद्ध एवं सुव्यवस्थित ढंग से निर्वहन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर की इस संगोष्ठी से विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं समुदाय के बीच मानसिक स्वास्थ्य और तनाव प्रबंधन को लेकर सार्थक विमर्श का मंच मिलेगा।बैठक में महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे तथा संगोष्ठी को सफल बनाने के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!