Ad image

टिहरी में ‘गौ सम्मान अभियान’ के तहत निकली रैली, गौ संरक्षण को लेकर दिया ज्ञापन

Govind Pundir
3 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल। सोमवार को “गौ सम्मान अभियान” के तहत सरोजिनी चमोली (अध्यक्ष, गोपाल गौ धाम), विक्रम कठैत (सचिव) एवं कुलदीप पंवार (शहर अध्यक्ष, कांग्रेस पार्टी) के नेतृत्व में हनुमान चौक से जिला अधिकारी कार्यालय तक रैली निकाली गई। रैली में बड़ी संख्या में गौसेवकों, महिलाओं और स्थानीय लोगों ने भाग लेकर गौमाता के सम्मान, सुरक्षा और संरक्षण की मांग उठाई, साथ ही एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। वक्ताओं ने कहा कि सड़कों पर बेसहारा घूमती गायें, दुर्घटनाओं का शिकार होती ज़िंदगियां और उचित देखभाल के अभाव में उनकी दुर्दशा गंभीर चिंता का विषय है।

इस दौरान कुलदीप पंवार ने कहा कि सनातन संस्कृति में पूजनीय स्थान रखने वाली गौमाता आज सड़कों पर भटकने को मजबूर है। उन्होंने आरोप लगाया कि गौ संरक्षण के नाम पर ठोस कार्यवाही नहीं हो रही है, जिससे हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह केवल आस्था का विषय नहीं बल्कि संस्कृति और पहचान का प्रश्न बन चुका है, जिसके चलते सनातनी समाज सड़कों पर उतरकर अपनी आवाज उठा रहा है।

रैली में रेनु पंवार, दर्शनी रावत, शांति भट्ट (पूर्व जिलाध्यक्ष कांग्रेस), पुष्पा कुकरेती, मंजू जोशी, भारती भंडारी, राजेंद्र भट्ट, सुनीता भट्ट, देवेश्वरी डोभाल, मदन डोभाल, सरोजनी रावत, आशा रावत, धर्म सिंह, रजनी डोभाल, कमला भट्ट, अजय रावल, रजनी रावत, गुड्डी नेगी, संजना बिष्ट, ममता कोरंगा, बिमला चमोली, रेखा पंवार, कमला पंवार, रीना भट्ट, रोशनी खरोला, धन सिंह डोभाल, लक्ष्मी पंवार, मधु नेगी, पन्नी गुलाटी, विमला भट्ट, गीता , सरोजनी बिष्ट, गुड्डी , संगीता भंडारी, गीता जोशी, रेखा भट्ट, सत्यप्रकाश गोपाल, मनोज, दिया नेगी, वीना नेगी, पुष्पा भंडारी, सरोज भट्ट, सुनील चौहान, विमला बिष्ट, बीना चौहान, पुष्पा कुकरेती, गंजू बिष्ट, भारती भट्ट, हेमलता डोभाल, सुनील पंवार, कोमल पंवार, राम प्यारी, आशा देवी, पूजा बोरा, प्रियंका बोरा, नीलम नेगी, राधा नेगी, प्रकाश राणा, मोहन सिंह, अजय राणा, रोहित लांबा, ममता सिंह रावत, हेमन्त रमन, सुमन शर्मा, अंजली नेगी, अर्जुन सिंह, करन मेहरा, राहुल सिंह राणा, शिखा रावत, मोहित गुसाईं, पायल रावत, गीता देवी, भरत सिंह रावत, सविता रावल, अंजना रावत, संकुलता पंवार सहित अनेक लोगों ने भाग लेकर समर्थन दिया।

रैली के पश्चात प्रतिनिधिमंडल ने उपजिलाधिकारी (SDM) को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में गौमाता को राष्ट्रीय माता घोषित करने, गौमांस पर सख्त नियंत्रण लागू करने तथा सड़कों पर घूम रहे गौवंश के लिए आश्रय, चिकित्सा एवं संरक्षण की स्थायी व्यवस्था करने की मांग की गई। आंदोलनकारियों ने स्पष्ट किया कि “गौ सम्मान अभियान” एक दिन का कार्यक्रम नहीं बल्कि निरंतर चलने वाला जनजागरण अभियान है, जिसे गांव-गांव और शहर-शहर तक पहुंचाया जाएगा।अभियान से जुड़ने के लिए आयोजकों ने संपर्क नंबर 9067772323 जारी किया है।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!