टिहरी पहुंचे कानपुर के गोविन्द नगर से विधायक सुरेन्द्र मैथानी का हुआ भव्य स्वागत

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल। सोमवार को उत्तर प्रदेश के गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक सुरेन्द्र मैथानी का टिहरी आगमन पर भाजपा नेताओं समेत तमाम लोगों ने उनका फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया। श्री मैथानी यहां अपनी रिश्तेदारी में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने आए हैं।
बता दें कि टिहरी के वरिष्ठ पत्रकार राजेश ड्यूंडी की पुत्री का विवाह हाल ही में विधायक मैथानी के पुत्र के साथ संपन्न हुआ था। इसी उपलक्ष्य में ड्यूंडी परिवार द्वारा सत्यनारायण कथा का आयोजन किया गया, जिसके बाद अतिथियों के लिए सामूहिक भोज रखा गया।
विधायक का स्वागत करने वालों में भाजपा नेता डॉ प्रमोद उनियाल, डॉ बहुगुणा, राजेश ड्यूंडी, राजेंद्र डोभाल, राजेंद्र अग्रवाल, पंडित राजेंद्र चमोली, सतीश थपलियाल, शीश राम थपलियाल तथा बसपा नेता सुशील पांडे , भुवन चंद्र नौटियाल, समेत कई गणमान्य लोग शामिल रहे।

गौरतलब है कि विधायक सुरेन्द्र मैथानी मूल रूप से पौड़ी गढ़वाल जिले के निवासी हैं, वह कानपुर में ही पले बढ़े, शिक्षा दीक्षा भी वहीं हुई । उन्होंने गोविंद नगर विधानसभा कानपुर को अपनी कर्मभूमि चुना और यही वजह रही कि वह तीन बार पहले भी विधायक रहे। उन्होंने अपने आतिथ्य सत्कार के लिए सभी का धन्यवाद किया।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!