ज्ञान भारतम मिशन के तहत पांडुलिपि सर्वेक्षण को लेकर सीडीओ ने ली बैठक

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 27 अप्रैल 2026। जनपद टिहरी गढ़वाल में “ज्ञान भारतम मिशन” के अंतर्गत पांडुलिपि सर्वेक्षण कार्यों के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर मुख्य विकास अधिकारी वरुणा अग्रवाल की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद व विकासखंड स्तर पर समितियों के गठन सहित सर्वेक्षण की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में बताया गया कि भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय द्वारा संचालित इस मिशन का उद्देश्य देश की समृद्ध ज्ञान परंपरा, सांस्कृतिक धरोहर और बौद्धिक विरासत से जुड़ी प्राचीन पांडुलिपियों, ताड़पत्रों एवं दुर्लभ अभिलेखों का संरक्षण कर उन्हें भावी पीढ़ियों तक सुरक्षित पहुंचाना है। जनपद में पांडुलिपि सर्वेक्षण कार्य “GYAN BHARATAM APP” मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से किया जाएगा, जो गूगल प्ले स्टोर पर निःशुल्क उपलब्ध है।

मुख्य विकास अधिकारी ने सभी खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में ऐप की जानकारी ग्राम प्रधानों एवं स्थानीय नागरिकों तक पहुंचाएं। ग्राम स्तर पर नोडल व्यक्तियों का चयन कर पांडुलिपियों से संबंधित जानकारी एकत्र करने, उनका चिन्हांकन करने और सूची तैयार करने के निर्देश भी दिए गए। उन्होंने कहा कि सर्वेक्षण कार्य संग्रहकर्ता की सहमति से ही किया जाएगा तथा पांडुलिपि का स्वामित्व संग्रहकर्ता के पास ही सुरक्षित रहेगा।बैठक में यह भी तय किया गया कि जनपद स्तर पर प्रत्येक 15 दिन में सर्वेक्षण कार्यों की समीक्षा की जाएगी और प्रगति रिपोर्ट समय-समय पर प्रेषित की जाएगी, जिससे अभियान का प्रभावी संचालन सुनिश्चित हो सके।

बैठक में डीडीओ मो. असलम, डीटीडीओ सोबत राणा, ईओ टिहरी वासुदेव डंगवाल तथा सभी खंड विकास अधिकारी भौतिक व वर्चुअल माध्यम से उपस्थित रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!