Ad image

कंडीसौड़ में NDRF का कम्युनिटी सेफ्टी कार्यक्रम, आपदा से बचाव के दिए व्यावहारिक प्रशिक्षण

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल, 02 मई 2026 । जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA) टिहरी गढ़वाल के सहयोग से राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) द्वारा FAMEX कार्यक्रम के अंतर्गत विकासखंड थौलधार के तहसील सभागार कंडीसौड़ में कम्युनिटी सेफ्टी कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विकासखंड और तहसील स्तर के लगभग 38 कार्मिकों एवं जनप्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम के दौरान NDRF टीम ने आपदाओं से बचाव, प्राथमिक उपचार (First Aid), आपात स्थिति में स्टेचर के इम्प्रोवाइजेशन, तथा खोज एवं बचाव (Search & Rescue) में उपयोग होने वाले उपकरणों की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही प्रतिभागियों को व्यावहारिक डेमो के माध्यम से प्रशिक्षण देते हुए मौके पर अभ्यास भी कराया गया।

टीम लीडर सब इंस्पेक्टर संतोष प्रसाद पुरोहित ने बताया कि 15वीं बटालियन NDRF के कमांडेंट संतोष कुमार के निर्देशन में पूरे उत्तराखंड में इस प्रकार के जन-जागरूकता कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। टिहरी जनपद में यह अभियान 20 अप्रैल से 5 मई 2026 तक करीब 13 स्थानों पर आयोजित किया जा रहा है।उन्होंने बताया कि 21 से 27 अप्रैल तक घनसाली तहसील में कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हो चुके हैं, जबकि 28 अप्रैल से 5 मई तक चंबा और थौलधार विकासखंडों में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

इस अवसर पर DDMA के मास्टर ट्रेनर अनिल सकलानी ने आपदा प्रबंधन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा करते हुए आपातकालीन टोल-फ्री नंबरों के बारे में भी जागरूक किया।कार्यक्रम में विकासखंड कार्यालय के प्रशासनिक अधिकारी, एडीओ पंचायत, तहसील कंडीसौड़ के कर्मचारी एवं अन्य संबंधित अधिकारी भी उपस्थित रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!