अतिवृष्टि से मार्ग एवं दुकानों को आंशिक क्षति

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

कोई जनहानि नहीं यातायात सुचारू – एसडीएम धनोल्टी

टिहरी गढ़वाल। आज शुक्रवार, 15 मई 2026 अपराह्न लगभग 03 बजे जनपद टिहरी गढ़वाल के विकासखंड जौनपुर क्षेत्र में अतिवृष्टि के कारण लोक निर्माण विभाग द्वारा निर्माणाधीन बिलोन्दीपुल–फिडांगी–धनोल्टी मार्ग से मलवा आने से ग्राम फिडोगी एवं नौघर के मध्य स्थित खाला (ट्रेंच) से भारी मात्रा में मलबा एवं गाद आ गया।

घटना के कारण उक्त ग्राम के तीन खेतों एवं एक भवन के आंगन में आंशिक क्षति हुई है। साथ ही खाले के निचले भाग में मलबा आने से सुआखोली–भवान–उत्तरकाशी मोटर मार्ग पर स्थित टीन शेड भी क्षतिग्रस्त हो गया है। उक्त मार्ग के दोनों ओर स्थित पांच दुकानों में भी पानी एवं मलबा आया है।

उप जिलाधिकारी नीलू चावला ने अवगत कराया है कि घटना में किसी प्रकार की जनहानि अथवा पशुहानि की कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई है तथा राज्य मार्ग वर्तमान में सुचारू रूप से संचालित है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!