Ad image

साईं घाट पर गंगा में नहाते समय युवक की डूबने से मौत, SDRF ने बरामद किया शव

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

ऋषिकेश 16 मई। ऋषिकेश में आज एक दुखद हादसा सामने आया है। जानकारी के अनुसार, साईं घाट पर गंगा नदी में नहाने के दौरान एक 30 वर्षीय युवक डूब गया। घटना की सूचना मिलते ही SDRF की टीम मौके पर पहुंची और गहन सर्च ऑपरेशन चलाया।

बताया जा रहा है कि युवक बस कंडक्टर था और पलवल से यात्रियों को लेकर ऋषिकेश आया था। बस खड़ी करने के बाद वह ड्राइवर के साथ गंगा में नहाने गया, तभी संतुलन बिगड़ने से वह तेज बहाव में बह गया। SDRF की डीप डाइविंग टीम ने 15-20 फीट गहराई में जाकर सर्च ऑपरेशन चलाया और कुछ ही समय बाद युवक का शव बरामद कर लिया। शव को स्थानीय पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। मृतक की पहचान:सोनू वर्मा (30 वर्ष)निवासी – लाडो सराय, मालवीय नगर, नई दिल्ली के रूप में हुई है।

रेस्क्यू टीम में एएसआई विजेंद्र कुड़ियाल सहित अर्जुन सिंह, ओम प्रकाश, किशोर कुमार, अनूप सिंह, रविंद्र सिंह, प्रदीप रावत शामिल रहे।

SDRF की अपील:गंगा नदी में इस समय जलस्तर और बहाव काफी तेज है। कृपया गहरे और अनजान स्थानों पर न नहाएं तथा घाटों पर लगे चेतावनी संकेतों का पालन करें।

Rishikesh #SDRF #BreakingNews #Ganga #Uttarakhand


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!