“सबसे दूर, सबसे पहले” अभियान शुरू, जनजातीय गांवों तक पहुंचेगी हर योजना

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

पीएम जन मन योजना के तहत जनभागीदारी अभियान का शुभारंभ

देहरादून 18 मई, 2026 । जनजातीय कार्य मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार विशेष रूप से कमजोर जनजाति समूह (पीवीटीजी) एवं अन्य जनजातीय समुदायों को केंद्र एवं राज्य सरकार की समस्त जनकल्याणकारी योजनाओं से पूर्ण रूप से आच्छादित करने के उद्देश्य से “प्रधानमंत्री जन मन योजना” तथा “धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान” के अंतर्गत “जनभागीदारी ‘‘सबसे दूर, सबसे पहले” अभियान का शुभारंभ किया गया।

यह विशेष अभियान 18 मई से 25 मई 2026 तक जनपद देहरादून के चयनित चार विकासखण्डों के 80 ग्रामों में संचालित किया जाएगा। अभियान का मुख्य उद्देश्य दूरस्थ एवं जनजातीय क्षेत्रों में निवासरत परिवारों तक शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं एवं सेवाओं की प्रभावी पहुंच सुनिश्चित करना है, ताकि पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का अधिकतम लाभ मिल सके।

अभियान के अंतर्गत स्वास्थ्य, शिक्षा, सामाजिक सुरक्षा, स्वरोजगार, पेंशन, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, आधार पंजीकरण, बैंकिंग सेवाएं सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित लाभ एवं जानकारी जनजातीय परिवारों तक पहुंचाई जाएगी। इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रमों एवं शिविरों का आयोजन कर पात्र व्यक्तियों का पंजीकरण भी किया जाएगा।

जिला समाज कल्याण अधिकारी दीपांकर घिल्डियाल ने पौधरोपण करते हुए जनभागीदारी सप्ताह का शुभारंभ शुभारंभ किया। इस अवसर पर अधिकारियों ने कहा कि अभियान का उद्देश्य अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाना है, जिससे जनजातीय समुदायों का सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण सुनिश्चित हो सके।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!