Ad image

बालश्रम के खिलाफ सख्त हुआ प्रशासन, यात्रा मार्गों पर चलेगा विशेष अभियान

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

उत्तरकाशी । जिलाधिकारी प्रशांत आर्य की अध्यक्षता में आयोजित जिला स्तरीय बालश्रम उन्मूलन टॉस्क फोर्स की बैठक में बालश्रम के खिलाफ कड़े कदम उठाने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने पुलिस और बाल संरक्षण इकाई को संयुक्त रूप से गंगोत्री धाम एवं यमुनोत्री धाम सहित चारधाम यात्रा मार्ग पर स्थित होटल, ढाबों और रेस्टोरेंटों में सघन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने आमजन से भी बालश्रम जैसी सामाजिक बुराई को समाप्त करने में सहयोग की अपील करते हुए कहा कि यदि कहीं 14 वर्ष से कम आयु का बच्चा मजदूरी करता दिखाई दे, तो इसकी सूचना तत्काल नजदीकी थाने या चाइल्ड हेल्पलाइन को दें, ताकि बच्चों को रेस्क्यू कर उनका बचपन सुरक्षित किया जा सके। उन्होंने जिला टॉस्क फोर्स को समय-समय पर औचक निरीक्षण और छापेमारी करने के निर्देश भी दिए।

बैठक में बच्चों में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति पर भी गंभीर चिंता व्यक्त की गई। जिलाधिकारी ने पुलिस, बाल कल्याण समिति, चाइल्ड हेल्पलाइन, बाल विकास, बाल संरक्षण इकाई, शिक्षा एवं स्वास्थ्य विभाग को आपसी समन्वय के साथ टीम भावना से कार्य करने के निर्देश दिए, ताकि बच्चों को नशे और शोषण से बचाया जा सके।बैठक में मुख्य शिक्षा अधिकारी अमित कोटियाल, एसीएमओ विनोद कुमार पांगती, जिला समाज कल्याण अधिकारी कुलदीप सिंह पंवार, जिला प्रोबेशन अधिकारी शोएब हुसैन, सब इंस्पेक्टर गीता, प्लान इंडिया के राज्य प्रबंधन प्रतिनिधि गोपाल थपलियाल एवं पमिता थपलियाल सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!