चम्बा-आराकोट मार्ग पर हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, सभी यात्री सुरक्षित

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

हाईटेंशन लाइन से टकराने पर खेतों में उतारा गया हेलीकॉप्टर, पुलिस-प्रशासन ने संभाला मोर्चा

टिहरी गढ़वाल। आज प्रातः चम्बा-आराकोट क्षेत्र के ऊपर उड़ान के दौरान ट्रांस भारत एविएशन कंपनी के एक हेलीकॉप्टर को तकनीकी समस्या उत्पन्न होने पर सत्यो-सकलाना क्षेत्र के खेतों में सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। हेलीकॉप्टर में पायलट सहित कुल 06 यात्री सवार थे, जो सभी सुरक्षित हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार हेलीकॉप्टर बद्रीनाथ धाम से देहरादून की ओर जा रहा था। उड़ान के दौरान हाईटेंशन विद्युत लाइन के संपर्क में आने से हेलीकॉप्टर के पिछले हिस्से को क्षति पहुंची।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, प्रशासन एवं संबंधित विभागों की टीम मौके पर पहुंची तथा सुरक्षा एवं राहत कार्य प्रारम्भ किया गया। क्षेत्र में आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

प्राथमिक जांच में सभी यात्री सुरक्षित पाए गए हैं। घटना के कारणों की विस्तृत जांच संबंधित तकनीकी एवं एविएशन एजेंसियों द्वारा की जा रही है।

जनपद पुलिस द्वारा आमजन से अपील की गई है कि घटना से संबंधित अपुष्ट अथवा भ्रामक सूचनाओं का प्रसार न करें तथा केवल आधिकारिक जानकारी पर ही विश्वास करें।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!