Ad image

घनसाली-पावली मार्ग पर मजदूरों से भरी मैक्स पलटी, दो घायल

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल। टिहरी गढ़वाल के घनसाली क्षेत्र में ग्राम पावली के पास मजदूरों से भरी एक मैक्स वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में दो मजदूर घायल हुए हैं, जबकि अन्य सभी सुरक्षित बताए गए हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार वाहन संख्या UK07TA/0169 करीब 10 बिहारी मजदूरों को लेकर हुलानाखाल से श्रीनगर लौट रही थी। रास्ते में पावली के पास वाहन के ब्रेक फेल हो गए। चालक ने वाहन को पहाड़ी से टकराकर रोकने का प्रयास किया, लेकिन वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया।
सूचना मिलते ही टिहरी पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को 108 एम्बुलेंस से पिलखी अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को सड़क से हटाकर यातायात भी सुचारू कराया।
टिहरी पुलिस की त्वरित कार्रवाई से बड़ा हादसा टल गया।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!