मासिक अपराध गोष्ठी में एसएसपी श्वेता चौबे के सख्त निर्देश : नशा तस्करों व अपराधियों पर जीरो टॉलरेंस

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

उत्कृष्ट कार्य करने वाले 46 पुलिस कर्मी सम्मानित

टिहरी गढ़वाल। आज पुलिस लाइन चंबा में गुरुवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे की अध्यक्षता में मासिक अपराध गोष्ठी एवं सम्मेलन आयोजित किया गया। बैठक में अपराध नियंत्रण, चारधाम यात्रा व्यवस्था, महिला सुरक्षा, साइबर अपराध, मादक पदार्थों की रोकथाम तथा लंबित मामलों की समीक्षा की गई। दूरस्थ थानों के थाना प्रभारियों ने ऑनलाइन माध्यम से प्रतिभाग किया।
एसएसपी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जनपद में नशा तस्करों, अपराधियों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ “जीरो टॉलरेंस” नीति के तहत सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने प्रभावी और पीड़ित केंद्रित पुलिसिंग पर जोर देते हुए आमजन के साथ संवेदनशील व्यवहार और शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।

बैठक के दौरान एसएसपी ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले 46 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को “Employee Of The Month” सम्मान से सम्मानित किया।

एसएसपी ने चारधाम यात्रा मार्गों पर यातायात व्यवस्था सुचारू रखने, श्रद्धालुओं के साथ सहयोगात्मक व्यवहार करने, अवैध मादक पदार्थों की बिक्री रोकने, शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई तेज करने और सार्वजनिक स्थलों पर शराब सेवन करने वालों के खिलाफ सख्ती बरतने के निर्देश दिए।
इसके अलावा महिला संबंधी मामलों में संवेदनशील कार्रवाई, गुमशुदाओं की बरामदगी, अज्ञात शवों की शिनाख्त, सम्मन-वारंट की तामीली, CM हेल्पलाइन व अन्य पोर्टलों पर प्राप्त शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण तथा आपदा प्रबंधन की तैयारियों को भी प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए।
अपराध गोष्ठी एवं मासिक सम्मेलन में श्री दीपक सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल, क्षेत्राधिकारी टिहरी श्री चंद्रमोहन सिंह, क्षेत्राधिकारी चंबा श्री महेश लखेड़ा, क्षेत्राधिकारी नरेंद्रनगर श्री सुरेंद्र सिंह भंडारी, मुख्य अग्निशमन अधिकारी श्री संजीव कुमार, दलनायक SDRF श्री कविंद्र सजवान, प्रतिसार निरीक्षक श्री अमित कुमार, वाचक श्री प्रवेंद्र सिंह रावत, पीआरओ श्री प्रवीण बर्तवाल सहित जनपद के समस्त थाना प्रभारी, शाखा प्रभारी एवं पुलिस कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!