Ad image

गंगा स्वच्छता को लेकर प्रशासन सख्त, एसटीपी संचालन पर डीएम ने मांगी रिपोर्ट

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

जिला गंगा समिति की मासिक बैठक सम्पन्न, एसटीपी नवीनीकरण एवं सुधार कार्यों पर जोर

टिहरी गढ़वाल, 22 मई 2026 । जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता एवं अपर जिलाधिकारी शैलेन्द्र सिंह नेगी की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला गंगा समिति की मासिक बैठक सम्पन्न हुई।

बैठक में विगत माह एस.टी.पी. प्लांटों के एन.जी.टी. मानकों के अनुरूप संचालित कराये जाने सम्बन्ध में सभी सम्बन्धित विभागों एवं अधिकारियों से कृत कार्यवाही की रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिये गये थे। समीक्षा के दौरान पाया गया कि जल संस्थान, मुनिकीरेती गंगा इकाई द्वारा अब तक कार्यवाही रिपोर्ट उपलब्ध नहीं करायी गयी है। इस पर जिलाधिकारी ने निर्देश देते हुए कहा कि एस.टी.पी. प्लांट पर आवश्यक सुधारात्मक कार्यवाही सुनिश्चित करते हुए कृत कार्यवाही की रिपोर्ट शीघ्र उपलब्ध करायी जाये।

बैठक में परियोजना प्रबन्धक, निर्माण एवं अनुरक्षण इकाई (गंगा), श्रीनगर द्वारा अवगत कराया गया कि देवप्रयाग में 217 मीटर सीवर लाइन बिछाने का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। वर्तमान में घरों को सीवर लाइन से जोड़ने हेतु डी.पी.आर. तैयार की जा रही है।

इसके अतिरिक्त जानकारी दी गयी कि 10 के.एल.डी. क्षमता वाले कीर्तिनगर एस.टी.पी. के डिस्चार्ज मापन के दौरान लगभग 40 के.एल.डी. डिस्चार्ज प्राप्त हो रहा है। अतिरिक्त डिस्चार्ज के निराकरण हेतु 5000 लीटर क्षमता का टैंक स्थापित किया गया है तथा एस.टी.पी. की क्षमता वृद्धि हेतु कार्ययोजना तैयार की जा रही है।

बैठक में भागीरथी पुरम स्थित एस.टी.पी. प्लांट के नवीनीकरण के सम्बन्ध में अपर जिलाधिकारी द्वारा अधिशासी अधिकारी, जल संस्थान नई टिहरी को प्रस्ताव तैयार कर उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गये, ताकि राज्य स्वच्छ गंगा मिशन, उत्तराखण्ड से प्रस्तावित कार्यों के लिए बजट उपलब्ध कराने हेतु आवश्यक पत्राचार किया जा सके।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!