Ad image

अतिरिक्त भूमि विवाद का होगा कानूनी समाधान, मेडिकल कॉलेज बनेगा अंतरराष्ट्रीय स्तर का- किशोर उपाध्याय

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल। टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय ने भाजपा जिला कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि अतिरिक्त भूमि के मुद्दे को लेकर वह स्वंय और जिलाध्यक्ष उदय रावत जी ने मुख्यमंत्री जी से बातचीत की। साथ ही समन्वय समिति में भी चर्चा की गई है।

उपाध्याय ने कहा कि जिन लोगों के कब्जे में अतिरिक्त भूमि है, उन्हें अपना प्रार्थना पत्र पुनर्वास निदेशालय में जमा करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि समस्या का समाधान शीघ्र और कानूनी रूप से किया जा सके।
उन्होंने टीन शेड बस्ती में रह रहे लोगों के आवास आवंटन के मुद्दे पर कहा कि बांध निर्माण से प्रभावित जरूरतमंद परिवारों और सबलेटिंग जैसी परिस्थितियों में रह रहे लोगों के मामलों को “केस-बाय-केस” आधार पर देखा जाएगा, ताकि पात्र लोगों को उचित राहत मिल सके। इस मुद्दे पर डीएम के साथ बातचीत कर जांचोपरांत जो भी निर्णय लिया जाएगा वह जनहित में ही होगा।
विधायक ने मेडिकल कॉलेज के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि लगभग 900 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले मेडिकल कॉलेज का कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। सर्वे और कार्यदायी संस्था का चयन पूरा हो चुका है। उन्होंने कहा कि पहले 400 बेड का अस्पताल तैयार किया जाएगा उसके बाद मेडिकल की पढ़ाई शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बताया कि अस्पताल में गंभीर मरीजों के लिए विशेष वेजिटेटिव स्टेट वार्ड की व्यवस्था भी प्रस्तावित है। साथ ही इस अस्पताल को अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनाने की योजना है, ताकि अन्य देशों से भी लोग यहां उपचार के लिए आ सकें।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष उदय सिंह रावत, बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के सदस्य दिनेश डोभाल, सभासद विजय कठैत, सीमा नेगी, जिला महामंत्री बलवंत रावत, मीडिया प्रभारी राजेंद्र डोभाल, भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष मनीष राणा, सभासद उर्मिला राणा आदि मौजूद रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!