टिहरी गढ़वाल। नई टिहरी में पहली बार बड़े स्तर पर लेदर बॉल आधारित ओपन क्रिकेट टूर्नामेंट “गढ़वाल प्राईड क्रिकेट लीग-जीपीसीएल (GPCL)” का आयोजन होने जा रहा है। स्थानीय खिलाड़ियों को मंच देने और खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से कोटी स्पोर्ट्स क्लब एवं डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम विचार मंच टिहरी के संयुक्त तत्वावधान में, सम्राट स्पोर्ट्स अकैडमी के सहयोग से यह भव्य प्रतियोगिता बौराड़ी में आयोजित की जाएगी।
टूर्नामेंट की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में टिहरी खेल जगत से जुड़े कई प्रमुख खिलाड़ी, प्रशिक्षक और समाजसेवी एक मंच पर दिखाई दिए। बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ खेल प्रशिक्षक संजय घिल्डियाल ने की। उन्होंने बताया कि “गढ़वाल प्राईड क्रिकेट लीग-जीपीसीएल” के सफल संचालन के लिए आयोजन समिति का गठन कर लिया गया है।
उन्होंने कहा कि पिछले कई वर्षों से कोटी कॉलोनी में आयोजित हो रहे क्रिकेट टूर्नामेंट को इस बार और अधिक व्यापक स्वरूप देते हुए नई टिहरी में आयोजित किया जा रहा है। आयोजन को लेकर समिति ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर अनुमति प्राप्त की, जिस पर जिलाधिकारी ने हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।
बैठक में सर्वसम्मति से वरिष्ठ समाजसेवी एवं कोटी स्पोर्ट्स क्लब के अध्यक्ष कुलदीप पंवार को “प्रथम गढ़वाल प्राईड क्रिकेट लीग-जीपीसीएल-01” का संरक्षक चुना गया। इस दौरान टूर्नामेंट की रूपरेखा, नियम और शर्तों पर भी विस्तार से चर्चा की गई।
आयोजन समिति ने बताया कि टूर्नामेंट से संबंधित सभी नियम, टीम पंजीकरण और अन्य जानकारियां रविवार को नई टिहरी तथा बुधवार को चंबा में आयोजित प्रेसवार्ता के माध्यम से सार्वजनिक की जाएंगी।
बैठक में डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम विचार मंच के प्रदेश अध्यक्ष अशद आलम, प्रदेश सचिव राजेश नेगी, विपिन जैन, फहाद शेख, लक्ष्य स्पोर्ट्स के राहुल बुटोला, पूर्व क्रिकेटर राजेंद्र चौधरी, सम्राट स्पोर्ट्स के अजय शाह, संजय बिष्ट, अनमोल चौहान, राष्ट्रीय स्तर के फुटबॉलर अनुराग रावत, अम्बेडकर युवा समिति के अमन खंडवाल, प्रकाश, हिमांशु, संजय, टिहरी टाइगर क्लब के कविंद्र रावत, यशवंत, गौरव, नवजीत, अतुल, राजा, आयुष और गौतम सहित कई खेल प्रेमी मौजूद रहे।
नई टिहरी में गूंजेगा क्रिकेट का रोमांच, पहली बार होगा जीपीसीएल लेदर बॉल टूर्नामेंट

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन
वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।



