दिव्यांग प्रमाण पत्र समय पर जारी करें ताकि संचालित योजनाओं का लाभ सम्बंधित को मिल सके- जिलाधिकारी

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 13 मई, 2024। जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के संचलन हेतु जिला प्रबंधन समिति की बैठक जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में उनके कार्यालय में सम्पन्न हुई।
बैठक में जिलाधिकारी ने सम्बंधित अधिकारियों को पात्र व्यक्ति को योजना से जोड़ने व समयान्तर्गत लाभान्वित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दिव्यांग व्यक्तियों को प्राथमिकता के आधार पर संचालित योजनाओं से लाभान्वित करना हर एक की जिम्मेदारी है। बैठक में शामिल स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे समय पर दिव्यांग प्रमाण पत्र जारी करें ताकि समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित पेंशन योजना का लाभ सम्बन्धित को मिल सके। जिलाधिकारी ने दिव्यांग पुनर्वास केन्द्र के सफल संचालन हेतु तैनात कार्मिकों को दिव्यांगजनों से सम्पर्क कर उनकी समस्याओं का निस्तरण करने निर्देश दिये।

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने दिव्यांग पुनर्वास गेस्ट हाऊस का संचालन जिला अस्पताल को सौंपा। उन्होंने कहा कि गेस्ट हाउस में सभी प्रकार की सुविधा एवं पंजिकाओं का रख-रखाव करें।

बैठक में बताया गया कि समाज कल्याण विभाग द्वारा प्राप्त पेंशन धारकों का यूडीआईडी कार्ड बना दिये गये हैं, साथ ही सभी प्रकार के दिव्यांग उपकरण भी समय-समय पर आवश्यकतानुसार पात्र व्यक्तियों को वितरित किये जाते है।

बैठक में सीडीओ अभिषेक त्रिपाठी, सीएमओ मनु जैन, सीएमएस अमित राय, समाज कल्याण अधिकारी केएस चौहान, राडस के अध्यक्ष सुशील बहुगुणा एवं सम्बन्धित विभाग के अधिकारी उपस्थित थे ।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!