Ad image

पर्यावरण संरक्षण और स्वरोजगार को बढ़ावा देने में जुटी समिति की पहल सराहनीय : डॉ. अनिल प्रकाश जोशी

Govind Pundir
3 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल। मानवाधिकार संरक्षण एवं ग्रामीण विकास समिति, रानीचोरी की स्वरोजगार इकाई का आज प्रसिद्ध पर्यावरणविद् डॉ. अनिल प्रकाश जोशी एवं मुख्य विकास अधिकारी वरुणा अग्रवाल ने भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने आराधना स्वयं सहायता समूह द्वारा वेस्ट प्लास्टिक से तैयार किए जा रहे विभिन्न उपयोगी एवं आकर्षक उत्पादों का अवलोकन किया।
समिति की ओर से अतिथियों का शॉल एवं मोमेंटो भेंट कर स्वागत किया गया। भ्रमण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी वरुणा अग्रवाल ने समूह की महिलाओं द्वारा तैयार उत्पादों की सराहना करते हुए कहा कि “प्लास्टिक हटाओ, पर्यावरण बचाओ” अभियान के अंतर्गत किया जा रहा यह कार्य अत्यंत प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के माध्यम से एकत्रित वेस्ट प्लास्टिक से विभिन्न कलाकृतियां एवं उपयोगी सामग्री तैयार करना पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक बेहतरीन पहल है।
प्रसिद्ध पर्यावरणविद् डॉ. अनिल प्रकाश जोशी ने कहा कि मुख्य विकास अधिकारी के मार्गदर्शन में महिला समूहों को नई दिशा और गति मिलेगी। वहीं मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि समिति द्वारा विकसित इस मॉडल को अन्य क्षेत्रों में भी लागू किया जाएगा, जिससे अधिक से अधिक लोगों को रोजगार के अवसर मिल सकें और पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिले।
इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाले विद्यालयों को सम्मानित भी किया गया। राजकीय इंटर कॉलेज नागदेव पथल्ड के प्रधानाचार्य मुकेश उनियाल, राजकीय इंटर कॉलेज रानीचोरी के प्रधानाचार्य दिवाकर अंथवाल तथा राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य मुकेश डोभाल को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। वहीं समूह द्वारा निर्मित धूपबत्ती को बाजार उपलब्ध कराने में सहयोग देने पर कर्म सिंह तोपवाल को भी सम्मानित किया गया।
मुख्य विकास अधिकारी ने आराधना स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया और कहा कि स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देकर अधिक से अधिक महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ा जाएगा।
संस्था के अध्यक्ष संजय बहुगुणा ने डॉ. अनिल प्रकाश जोशी एवं मुख्य विकास अधिकारी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन से महिला समूहों को स्थानीय उत्पादों के निर्माण एवं विपणन में नई दिशा मिलेगी।
कार्यक्रम में डॉ. अरविंद बिजलवान, शिक्षक राकेश बहुगुणा, कवि सोमवारी लाल सकलानी, डॉ. विजय बहुगुणा, राजेश बहुगुणा, चिंतामणि उनियाल, दुर्गेश भट्ट, कर्म सिंह तोपवाल, हर्ष मणि बहुगुणा, प्रधान अर्चना कोठारी, प्रधान अनीता बहुगुणा, प्रधान कीर्ति नेगी, नरेश विकास, गोपाल बहुगुणा, राकेश कोठारी, रमेश कोठारी, मीना, दिनेश बहुगुणा, भारत भूषण उनियाल सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग एवं आराधना स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष सुषमा बहुगुणा, मीना कोठारी, संगीता कोठारी, सुचिता कोठारी, रुचि डोभाल, विजय लक्ष्मी आदि उपस्थित रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!