टिहरी गढ़वाल, 29 मई 2026। नगर स्थानीय निकाय सामान्य निर्वाचन-2026 के तहत नगर पालिका परिषद नरेंद्रनगर में नामांकन प्रक्रिया शुक्रवार सायं 5 बजे शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई।
रिटर्निंग अधिकारी एवं मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. डी.के. शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि अध्यक्ष पद के लिए कुल 6 नाम-निर्देशन पत्र वितरित किए गए थे, जिनमें से 2 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र जमा किए। वहीं सदस्य पदों के लिए कुल 19 नाम-निर्देशन पत्र वितरित किए गए, जिनमें से 17 नामांकन पत्र प्राप्त हुए।
उन्होंने बताया कि निर्वाचन से संबंधित सभी प्रक्रियाएं निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संचालित की जा रही हैं। नामांकन प्रक्रिया के दौरान प्रशासन द्वारा सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं के पुख्ता इंतजाम किए गए थे, जिससे पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न हुई।
प्रशासन की ओर से आगामी निर्वाचन कार्यवाही भी तय कार्यक्रम के अनुसार संपादित की जाएगी।




