टिहरी गढ़वाल। टिहरी पुलिस ने एसएसपी श्वेता चौबे के निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 100 पेटी अवैध हरियाणा मार्का अंग्रेजी बीयर के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। संयुक्त पुलिस टीम ने नरेंद्रनगर के गुजराडा रोड पर चेकिंग के दौरान पिकअप वाहन (UK07 CD 3293) से अवैध शराब बरामद की।
पुलिस के अनुसार बरामद शराब को यात्रा मार्ग, धनोल्टी और कानाताल जैसे पर्यटन क्षेत्रों में अवैध रूप से खपाने के लिए ले जाया जा रहा था। मामले में बिजनौर निवासी अक्षय सिंह (28) को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
टिहरी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब और नशा तस्करी के खिलाफ “ऑपरेशन प्रहार” के तहत सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
ऑपरेशन प्रहार: 100 पेटी अवैध बीयर के साथ तस्कर गिरफ्तार

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन
वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।



