Ad image

जनपद में रोग निगरानी एवं स्वास्थ्य आंकड़ों की समीक्षा को लेकर सीएमओ ने की ऑनलाइन बैठक

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल, 02 जून। मुख्य चिकित्सा अधिकारी टिहरी गढ़वाल की अध्यक्षता में जनपद के सभी प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों के साथ ऑनलाइन बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद में पाई जाने वाली विभिन्न बीमारियों की स्थिति, उनकी निगरानी एवं समयबद्ध रिपोर्टिंग पर विस्तृत चर्चा की गई।
सीएमओ ने सभी प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को निर्देशित किया कि बीमारियों से संबंधित सूचनाएं निर्धारित प्रारूप में समय पर उपलब्ध कराई जाएं, ताकि रोग नियंत्रण एवं स्वास्थ्य सेवाओं के प्रभावी संचालन में सहायता मिल सके। उन्होंने स्वास्थ्य संस्थानों में रोग निगरानी व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने पर जोर दिया।
बैठक में यह भी जानकारी दी गई कि स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत केंद्रीय स्वास्थ्य आसूचना ब्यूरो (CBHI) की एक टीम जनपद के विभिन्न चिकित्सालयों का निरीक्षण एवं भ्रमण करेगी। यह टीम 06 जून 2026 तक जिले के विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों का दौरा कर स्वास्थ्य आंकड़ों के संकलन, रिपोर्टिंग व्यवस्था एवं अन्य संबंधित व्यवस्थाओं का मूल्यांकन करेगी।
निरीक्षण दल का नेतृत्व दीक्षा सचदेवा, उप निदेशक, केंद्रीय स्वास्थ्य आसूचना ब्यूरो (CBHI) द्वारा किया जाएगा। टीम में अभिषेक सिंह तथा शेष कुमार मौर्या भी शामिल हैं।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!