Ad image

घुत्तू के पास वाहन दुर्घटनाग्रस्त, दो घायल

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल), 7 जून 2026। घुत्तू घनसाली मार्ग पर रविवार शाम एक निजी वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर करीब 50 मीटर गहरी खाई में नदी किनारे जा गिरा। हादसे में वाहन सवार दो लोग घायल हो गए, जिन्हें स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार शाम करीब 5:45 बजे निजी वाहन यूके 18-3417 घुत्तू के पास गढ़वाल मंडल विकास निगम (जीएमवीएन) के बंगले के नीचे सड़क से अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। वाहन में चालक समेत एक व्यक्ति और सवार था।
घायलों की पहचान ईश्वरी सिंह पुत्र ज्ञानानंद (55 वर्ष) निवासी ग्राम समणगांव, जो वाहन चालक थे, तथा वाचस्पति सेमवाल पुत्र श्यामलाल (62 वर्ष) निवासी ग्राम समणगांव, पट्टी भिलंग के रूप में हुई है।
दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे तथा दोनों घायलों को खाई से बाहर निकालकर राहत एवं बचाव कार्य किया। गंभीर रूप से घायल वाचस्पति सेमवाल को निजी वाहन से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पिलखी पहुंचाया गया, जबकि चालक ईश्वरी सिंह को प्राथमिक उपचार के बाद एंबुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पिलखी भेजा गया।
बताया जा रहा है कि वाहन घुत्तू से धौपड़धार की ओर जा रहा था। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!