Ad image

बिग ब्रेकिंग: जिला मुख्यालय की चर्चित सीट टिहरी पर असमंजस की स्थिति अब धीरे धीरे हो रही स्पष्ट

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

नई टिहरी। सूत्रों के अनुसार एक ओर जंहा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष किशोर उपाध्याय कल भाजपा में शामिल हो रहे हैं वहीं भाजपा का एक धड़ा नाराज बताया जा रहा है। सूत्रों की माने तो उपाध्याय कल टिहरी पहुचेंगे ,जिला मुख्यालय पर
भाजपा स्वागत की तैयारी कर रही है।

वहीं दूसरी ओर सूत्रों के हवाले से बड़ी दिलचस्प खबर आ रही है कि टिहरी जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष, तेजतर्रार नेता राकेश राणा को टिहरी सीट से कांग्रेस प्रत्याशी बनाया जा रहा है। अगर ऐसा हुआ तो टिहरी सीट पर मुकाबला रोचक होने वाला है ।
बता दें कि राकेश राणा पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह दोनो के करीबी माने जाते हैं।
राकेश राणा के नाम पर प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने अपनी सहमति दे दी है ऐसी खबर आ रही है। बहरहाल कल का दिन टिहरी विधानसभा के लिए अहम होने वाला है। बता दें कि नामांकन के लिए अब कल और परसों का दिन बाकी है। भाजपा और कांग्रेस को कल तक प्रत्याशी घोषित करने की मजबूरी है।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!