ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 8 जून। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल ने सोमवार को नई टिहरी स्थित ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण कर वहां की सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने वेयरहाउस में सुरक्षित रखी गई मशीनों की सुरक्षा, अभिलेखों के रख-रखाव, सीसीटीवी निगरानी प्रणाली तथा प्रवेश नियंत्रण व्यवस्था का गहन निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने एफएलसी हॉल, डबल लॉक सिस्टम सहित वेयरहाउस के विभिन्न ब्लॉकों का अवलोकन करते हुए सुरक्षा मानकों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वेयरहाउस में चल रहे आवश्यक मरम्मत कार्यों को गुणवत्तापूर्ण ढंग से समयबद्ध पूरा किया जाए, ताकि निर्वाचन सामग्री की सुरक्षा सुनिश्चित रहे और सभी निर्धारित मानकों का पालन किया जा सके।
इस अवसर पर सहायक निर्वाचन अधिकारी विजय तिवारी, भाजपा प्रतिनिधि रामलाल नौटियाल, भाजपा जिला कार्यालय प्रभारी जयेंद्र पंवार कांग्रेस प्रतिनिधि गबर सिंह, मनीष पंत, निर्वाचन विभाग से जवाहर सिंह तथा ग्रामीण निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता विशाल चौहान सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!