प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर हनुमानगढ़ी में विशेष पूजा-अर्चना : स्वामी रसिक महाराज ने की दीर्घायु की कामना

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

अयोध्या। देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सफल नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर अयोध्या स्थित पवित्र हनुमानगढ़ी मंदिर में सनातन धर्म विकास परिषद उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त नृसिंह पीठाधीश्वर स्वामी रसिक महाराज के नेतृत्व में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर स्वामी रसिक महाराज ने भगवान हनुमान के चरणों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, यशस्वी एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए देश की निरंतर उन्नति, समृद्धि और जनकल्याण के लिए प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने वैश्विक स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाई है तथा सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण की अनेक योजनाओं के माध्यम से देश के विकास को नई गति मिली है।

स्वामी रसिक महाराज ने कहा कि प्रधानमंत्री के 12 वर्षों का कार्यकाल जनसेवा, राष्ट्रहित और सांस्कृतिक गौरव को समर्पित रहा है। उन्होंने भगवान हनुमान से प्रार्थना की कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राष्ट्रसेवा के लिए निरंतर शक्ति, ऊर्जा और स्वस्थ जीवन प्रदान करें।

इस अवसर पर उपस्थित संत-महात्माओं एवं श्रद्धालुओं ने भी प्रधानमंत्री मोदी के दीर्घायु जीवन और भारत के उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना करते हुए सामूहिक रूप से जय श्रीराम और बजरंगबली के जयघोष लगाए। कार्यक्रम का समापन प्रसाद वितरण के साथ हुआ।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!