Ad image

एसडीआरएफ कार्मिकों ने आस संस्था के साथ मनाया रक्षाबंधन का पर्व, बंधवाई राखी

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल, 18 अगस्त 2024। एसडीआरएफ ढालवाला टीम ने रक्षाबंधन का पावन पर्व आस फाउंडेशन के तत्वाधान में ऋषिकेश में मनाया। इस कार्यक्रम में एसडीआरएफ टीम के सदस्यों ने आस फाउंडेशन की प्रमुख, श्रीमती हेमलता बहन जी के आमंत्रण पर भाग लिया और वहां मौजूद टीबी चैंपियन बहनों से राखी बंधवाई।

कार्यक्रम के दौरान, संस्था की बहनों और बेटियों ने बहुत ही प्यार और स्नेह के साथ एसडीआरएफ के जवानों की कलाई पर राखी बांधी। इस भावुक अवसर पर एसडीआरएफ टीम के सदस्यों ने इन प्रिय बहनों की सुरक्षा का संकल्प भी लिया।

टीबी चैंपियन वालियंटर की कुशल संचालन व्यवस्था टीम लीडर लक्ष्मी के नेतृत्व में की गई। सभी टीबी चैंपियन वॉलिंटियर्स को सूट और अन्य टीबी चैंपियंस को टॉवल, पेस्ट, ब्रश, और साबुन का सेट वितरित किया गया। साथ ही, सभी जवानों का स्वागत बड़े ही हर्षोल्लास के साथ किया गया।

इस कार्यक्रम में तीरथ सिंह रावत राही, संगीता बहुगुणा, बबिता बौड़ाई, अनूप भट्ट, टीबी चैंपियन वॉलिंटियर्स लक्ष्मी, संजोगिता, रितिका, हिमांशु, प्रिया, सोनम, उपासना, संजय बूढ़ाकोटि, भगवती भट्ट, सुनीता भट्ट आदि ने सक्रिय सहयोग दिया।

इस कार्यक्रम ने रक्षाबंधन के इस पर्व को अनूठी भावनाओं और समर्पण के साथ मनाने का एक नया दृष्टिकोण दिया, जिसमें समाज की सेवा और एक दूसरे के प्रति सुरक्षा का भाव प्रमुख रूप से दिखाई दिया।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!