इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती बनी जानलेवा ! महिला पर पत्थर से हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 10 जून। टिहरी पुलिस ने महिला पर जानलेवा हमले के सनसनीखेज मामले का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जांच में सामने आया कि पीड़िता और आरोपी की पहचान इंस्टाग्राम के माध्यम से हुई थी और दोनों पिछले कई महीनों से संपर्क में थे।

4 जून को चंबा क्षेत्र के भंडार गांव में मुलाकात के दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि गुस्से में आरोपी ने महिला का मोबाइल छीनकर फेंक दिया और पत्थर से सिर पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। महिला को मृत समझकर आरोपी मौके से फरार हो गया।

एसएसपी श्वेता चौबे के निर्देशन में गठित पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज और गहन जांच के आधार पर आरोपी सुरेश लाल उर्फ सूरज (निवासी पैठाणी, पौड़ी गढ़वाल) को 9 जून को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। घटना के बाद उसने मोबाइल बंद कर सिम कार्ड भी नष्ट कर दिया था और गिरफ्तारी से बचने के लिए अलग-अलग स्थानों पर छिपता रहा।
पुलिस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है तथा लोगों से सोशल मीडिया पर बनने वाले संबंधों में सतर्कता बरतने की अपील की है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!