पीएम सुरक्षा बीमा, जीवन ज्योति बीमा एवं अटल पेंशन योजना से जोड़ने को लगेंगे विशेष शिविर

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

15 जून से 15 जुलाई तक जिलेभर में आयोजित होंगे वित्तीय जागरूकता एवं लाभार्थी संतृप्ति

टिहरी गढ़वाल । मुख्य विकास अधिकारी, टिहरी गढ़वाल वरुणा अग्रवाल की अध्यक्षता में वित्तीय समावेशन अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने हेतु जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक तथा सभी बैंक नियंत्रकों की उपस्थिति में बैठक का आयोजन किया गया।

इस बैठक में जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक द्वारा Department of Financial Services (DFS) के निर्देशानुसार जिले की सभी 1049 ग्राम पंचायतों में दिनांक 15-06-2026 से 15-07-2026 तक लगाए जाने वाले “ONE MONTHS SATURATION CAMPAIGN” के बारे में अवगत कराया गया।

उक्त कैंप का उद्देश्य PMSBY/PMJJBY/APY/PMJDY/ Re-KYC आदि योजनाओं से अधिक से अधिक लोगो को आच्छादित किया जाना है। साथ ही जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक द्वारा यह भी बताया गया कि दिनांक 15-06-2026 को जनपद स्तर पर प्रारम्भ होने वाले दिन बैंकों द्वारा रोस्टर के अनुसार अलग अलग स्थानों पर 55 कैंप का आयोजन किया जायेगा जिसके लिए बैंकवार/ शाखावार/ दिनांकवार रोस्टर तैयार कर सभी बैंक नियंत्रकों को प्रेषित किया गया है।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी द्वारा सभी बैंक नियंत्रकों को बैंकवार/ शाखावार/ दिनांकवार उपलब्ध कराये गए केम्पों का अनिवार्य रूप से आयोजन करने तथा कैंप के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!