ऑपरेशन प्रहार: लाखों की धोखाधड़ी मामले में गैंगस्टर एक्ट के दो वांछित आरोपी गिरफ्तार

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल, 12 जून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल श्वेता चौबे के नेतृत्व में चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन प्रहार” के तहत टिहरी पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। गैंगस्टर एक्ट में वांछित दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।
कोतवाली नरेंद्रनगर पुलिस ने लोगों से लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में वांछित चल रहे दो आरोपियों को उनके आवासों से गिरफ्तार किया। दोनों के खिलाफ थाना चंबा में अपराध संख्या 21/2026 के तहत गैंगस्टर एक्ट की धारा 2(बी)(1)/3 में मुकदमा दर्ज है।
पुलिस के अनुसार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे। प्रभावी सुरागरसी और सूचना संकलन के आधार पर पुलिस टीम ने एक आरोपी को रायवाला और दूसरे को ऋषिकेश क्षेत्र से दबोच लिया।
गिरफ्तार आरोपियों में सुरेन्द्र सिंह नेगी निवासी खेड़ी खुर्द, रायवाला तथा नरेश रावत निवासी शांतिनगर बनखंडी, ऋषिकेश शामिल हैं।
गिरफ्तारी अभियान में उपनिरीक्षक सत्येन्द्र सिंह, उपनिरीक्षक यशवंत खत्री और कांस्टेबल विवेक कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
एसएसपी श्वेता चौबे ने कहा कि जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए टिहरी पुलिस पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!