यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों का एडीएम ने लिया जायजा

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 13 जून। उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) की स्नातक स्तरीय लिखित परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए अपर जिलाधिकारी शैलेन्द्र सिंह नेगी ने शनिवार को जिला मुख्यालय स्थित विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रताप इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज सहित अन्य परीक्षा केंद्रों में सुरक्षा, निगरानी व्यवस्था, बैठने की व्यवस्था, स्वच्छता और अन्य आवश्यक सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने केंद्र व्यवस्थापकों को आयोग की गाइडलाइन के अनुरूप परीक्षा संचालन सुनिश्चित करने तथा पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।
अपर जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा से जुड़े सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपनी जिम्मेदारियों का गंभीरता से निर्वहन करें, ताकि परीक्षा निष्पक्ष और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।
इस दौरान उन्होंने बौराड़ी स्थित जिला अस्पताल का भी निरीक्षण कर स्वास्थ्य सुविधाओं की समीक्षा की तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के समय एसडीएम टिहरी कमलेश मेहता सहित संबंधित परीक्षा केंद्र व्यवस्थापक उपस्थित रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!