Ad image

कौड़ियाला में गंगा में डूबे युवक का शव तीन दिन बाद सिंगतली पुल के पास मिला, एसडीआरएफ ने किया बरामद

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल, 23 जून। कौड़ियाला क्षेत्र में गंगा नदी में डूबे युवक का शव तीन दिन बाद एसडीआरएफ की कड़ी मेहनत और लगातार चले सर्च अभियान के बाद सिंगतली पुल के पास से बरामद कर लिया गया।
जानकारी के अनुसार 20 जून 2026 को कौड़ियाला क्षेत्र में गंगा नदी में नहाते समय एक युवक के डूबने की सूचना मिली थी। डूबे युवक की पहचान फरहान पुत्र वैसर (25 वर्ष) निवासी ग्राम डंगराऊ, पोस्ट ऑफिस बोरा, थाना कैराना, जनपद शामली, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई। बताया गया कि फरहान पास में ही एक निर्माणाधीन भवन में कार्य करता था।
सूचना मिलते ही एसडीआरएफ टीम ने मौके पर पहुंचकर गंगा नदी में लगातार सर्च ऑपरेशन शुरू किया। कई दिनों तक चली गहन तलाश के बाद मंगलवार को सिंगतली पुल के समीप नदी में एक शव दिखाई दिया, जिसे एसडीआरएफ के जवानों ने बाहर निकाल लिया।
मौके पर मौजूद परिजनों और स्थानीय लोगों ने शव की पहचान फरहान के रूप में की। इसके बाद एसडीआरएफ ने शव को आवश्यक कार्रवाई और पंचनामा प्रक्रिया के लिए स्थानीय पुलिस के सुपुर्द कर दिया।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!