टिहरी गढ़वाल 24 जून। जनपद टिहरी गढ़वाल को नशा मुक्त बनाने के लिए चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत टिहरी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे के निर्देशन में कीर्तिनगर पुलिस ने पहाड़ी क्षेत्रों में युवाओं तक नशा पहुंचाने वाले एक तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 4.54 ग्राम अवैध स्मैक (हेरोइन) बरामद की है।
जानकारी के अनुसार, कोतवाली कीर्तिनगर पुलिस टीम ने 23 जून की रात मलेथा चेक पोस्ट पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति की तलाशी लेने पर उसके पास से अवैध स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली कीर्तिनगर में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21/60 के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान रोहित शाह (31 वर्ष), निवासी कर्णप्रयाग जनपद चमोली, हाल निवासी श्रीकोट श्रीनगर के रूप में हुई है। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी पहाड़ी क्षेत्रों में युवाओं को स्मैक की आपूर्ति करता था।
पुलिस अब आरोपी के नशा तस्करी नेटवर्क, सप्लाई चेन और इस कारोबार से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में गहन जांच कर रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि आरोपी किन-किन क्षेत्रों में नशीले पदार्थों की आपूर्ति करता था।
एसएसपी श्वेता चौबे ने कहा कि टिहरी जनपद में नशे के खिलाफ अभियान पूरी सख्ती के साथ जारी रहेगा। युवा पीढ़ी को नशे की गिरफ्त में धकेलने वाले तस्करों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक संजय मिश्रा, उपनिरीक्षक विनय शर्मा, अपर उपनिरीक्षक प्रवीण नेगी, अपर उपनिरीक्षक पंकज घनसाला, हेड कांस्टेबल नरेश राजवंशी, हेड कांस्टेबल मनमोहन तथा कांस्टेबल जितेंद्र कुमार सहित कीर्तिनगर पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
टिहरी पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि नशे से संबंधित किसी भी गतिविधि की जानकारी मिलने पर तुरंत नजदीकी थाना या मानस हेल्पलाइन नंबर 1933 पर सूचना दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
पहाड़ों में नशे की सप्लाई करने वाला स्मैक तस्कर गिरफ्तार, 4.54 ग्राम हेरोइन बरामद

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन
वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।



