रेलवे पुलिस में चयनित हुईं कु. पूजा भट्ट, क्षेत्र में खुशी की लहर

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

रायवाला, 24 जून। प्रतीतनगर ग्राम सभा के वार्ड संख्या 5 की पंचायत सदस्या श्रीमती अनीता भट्ट एवं श्री मनोज भट्ट की सुपुत्री कु. पूजा भट्ट के रेलवे पुलिस में चयन से क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।
कु. पूजा की इस सफलता ने परिवार एवं क्षेत्र का मान बढ़ाया है। उनकी मेहनत और लगन युवाओं, विशेषकर बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत बनी है।
इस अवसर पर नृसिंह वाटिका आश्रम की संचालिका साध्वी मां देवेश्वरी जी, कांग्रेस नेत्री श्रीमती दीपा चमोली, सामाजिक कार्यकर्ता श्रीमती उमा जोशी सहित अनेक गणमान्य लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। नृसिंह पीठाधीश्वर स्वामी रसिक महाराज ने भी कु. पूजा को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य एवं राष्ट्र सेवा के मार्ग पर सफलता की कामना की।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!