अंतर्राष्ट्रीय नशा निषेध दिवस पर जगधार में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल, 25 जून। अंतर्राष्ट्रीय नशा दुरुपयोग एवं अवैध तस्करी निषेध दिवस के उपलक्ष्य में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, टिहरी गढ़वाल द्वारा ग्राम जगधार, विकासखंड चंबा में विधिक जागरूकता एवं साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।
सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री दयाराम ने ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि शराब, तंबाकू एवं अन्य मादक पदार्थों का सेवन स्वास्थ्य, परिवार और समाज के लिए घातक है। उन्होंने बताया कि नशे की लत से जूझ रहे लोगों को अपराधी नहीं, बल्कि मरीज के रूप में देखते हुए उनके उपचार, परामर्श और पुनर्वास पर ध्यान देना चाहिए।
कार्यक्रम में रिटेनर अधिवक्ता श्री राजपाल सिंह मियां, स्थायी लोक अदालत के सदस्य श्री खेमराज सेमवाल, ग्राम प्रधान श्रीमती अर्चना कोठारी, क्षेत्र पंचायत सदस्य तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
शिविर के उपरांत सचिव श्री दयाराम ने मानवाधिकार संरक्षण एवं ग्रामीण विकास समिति, रानीचौरी का भ्रमण कर वहां संचालित गतिविधियों का निरीक्षण भी किया।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!