टिहरी गढ़वाल । सहकारिता मंत्रालय की स्थापना के पांच वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित सहकारिता सप्ताह के दूसरे दिन टिहरी गढ़वाल जनपद में जिला सहकारी बैंक लिमिटेड एवं विभिन्न सहकारी संस्थाओं की ओर से कई जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम ‘सहकार से समृद्धि’ परिकल्पना के तहत आयोजित किए गए, जिनका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में सहकारिता आंदोलन को मजबूत करना और अधिक से अधिक लोगों को इससे जोड़ना रहा।
इस दौरान जनपद की विभिन्न सहकारी समितियों तथा जिला सहकारी बैंक की शाखाओं में चौपाल, पैक्स (PACS) कंप्यूटरीकरण शिविर एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। किसानों, स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं तथा ग्रामीणों को सहकारी योजनाओं, डिजिटल बैंकिंग सेवाओं, ऋण एवं बचत योजनाओं तथा अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।
इसके साथ ही ‘सहकार से समृद्धि रथ’ (एटीएम वैन) ने विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर ग्रामीणों को बैंकिंग सुविधाओं एवं सहकारिता के लाभों से अवगत कराया। एटीएम वैन के माध्यम से लोगों को डिजिटल लेन-देन, नकद निकासी सहित बैंक की विभिन्न सेवाओं की जानकारी भी प्रदान की गई।
कार्यक्रम के दौरान बैंक के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सहकारिता आंदोलन को जन-जन तक पहुंचाने तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का संकल्प लिया। उन्होंने ग्रामीणों से सहकारी संस्थाओं से जुड़कर आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में आगे बढ़ने का आह्वान किया।
सहकारिता सप्ताह: टिहरी जिला सहकारी बैंक ने चौपाल, कंप्यूटरीकरण शिविर और एटीएम वैन से चलाया जागरूकता अभियान

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन
वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।



