बस और बाइक की आमने-सामने की टक्कर में एक की मौत, एक गंभीर घायल

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 30 जून। मंगलवार सुबह करीब 9:05 बजे राष्ट्रीय राजमार्ग-07 पर मूल्यागांव के समीप कर्णप्रयाग जा रही बस संख्या UK11 PA 0316 और मोटरसाइकिल संख्या UK12 G 1916 के बीच भीषण भिड़ंत हो गई।
हादसा इतना जबरदस्त था कि मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही तहसील प्रशासन मौके पर पहुंचा और घायल को तत्काल राजकीय वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बागी (देवप्रयाग) पहुंचाया, जहां उसका उपचार चल रहा है।
फिलहाल मृतक और घायल दोनों की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस एवं प्रशासन द्वारा उनकी शिनाख्त कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। दुर्घटना के बाद कुछ समय के लिए राजमार्ग पर यातायात भी प्रभावित रहा। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!