Ad image

4 से 10 जुलाई तक मनाया जाएगा ‘सेवा सप्ताह’, प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे जन सेवा शिविर

Govind Pundir
3 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल, 01 जुलाई 2026 । जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल की अध्यक्षता में प्रदेश मे “सेवा, सुशासन एवं समर्पण” थीम के अंतर्गत आयोजित किए जाने वाले “सेवा सप्ताह” के सफल आयोजन के संबंध में बैठक आयोजित की गई। बैठक में सेवा सप्ताह के दौरान प्रस्तावित कार्यक्रमों, जनकल्याणकारी योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार तथा विभिन्न विभागों द्वारा आयोजित की जाने वाली गतिविधियों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई।

प्रदेशभर में “सेवा, सुशासन एवं समर्पण” थीम के अंतर्गत 4 जुलाई से 10 जुलाई 2026 तक आयोजित किए जाने वाले ‘सेवा सप्ताह’ के सफल आयोजन के संबंध में  संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक में बताया गया कि प्रदेशभर की भांति जनपद टिहरी गढ़वाल के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में जनसेवा शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इन शिविरों में रोजगार एवं स्वरोजगार, कौशल विकास, रेल, सड़क, उद्योग, लघु एवं सूक्ष्म उद्योग, कृषि, उद्यान, पशुपालन, महिला एवं युवा कल्याण, सैनिक कल्याण, स्वास्थ्य तथा शिक्षा सहित विभिन्न क्षेत्रों में सरकार की उपलब्धियों, जनकल्याणकारी योजनाओं एवं नीतियों की जानकारी आमजन को उपलब्ध कराई जाएगी।

जनसेवा शिविरों के दौरान चिकित्सा शिविर, दिव्यांगजनों के लिए विशेष शिविर तथा सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त 4 जुलाई को अपराह्न 12:30 बजे माननीय मुख्यमंत्री के संबोधन का सीधा प्रसारण भी किया जाएगा।

बैठक में बताया गया कि शिविरों के माध्यम से युवाओं को कौशल विकास एवं स्वरोजगार से संबंधित योजनाओं की जानकारी एवं मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा। साथ ही विभिन्न सरकारी योजनाओं से लाभान्वित लाभार्थियों को आमंत्रित कर उनके अनुभव भी साझा कराए जाएंगे, जिससे अन्य लोग भी योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित हो सकें।

महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा महिला सशक्तिकरण, पोषण, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य तथा स्वयं सहायता समूहों की गतिविधियों एवं योजनाओं की जानकारी भी जनसामान्य को उपलब्ध कराई जाएगी।

जिलाधिकारी ने सभी नोडल अधिकारियों को सेवा सप्ताह के सभी कार्यक्रमों का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करते हुए उनका सफल एवं प्रभावी आयोजन कराने के निर्देश दिए। बैठक में सभी जिला स्तरीय अधिकारी, बीडीओ आदि संबंधित उपस्थित रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!