टिहरी गढ़वाल 1 जुलाई। सहकारिता मंत्रालय के स्थापना के पांच वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित सहकारिता सप्ताह के तहत बुधवार को टिहरी गढ़वाल जिला सहकारी बैंक की सभी शाखाओं और न्याय पंचायत स्तर पर किसान सम्मान दिवस मनाया गया।
कार्यक्रम के दौरान किसानों को सम्मानित किया गया तथा उन्हें किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी), सहकारी ऋण, कृषि, उद्यान, दुग्ध उत्पादन और मत्स्य पालन से संबंधित विभिन्न सरकारी एवं सहकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
इस अवसर पर बैंक के अधिकारियों और कर्मचारियों ने किसानों से संवाद करते हुए उन्हें सहकारी बैंक की विभिन्न बैंकिंग सेवाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही किसानों को कृषि कार्यों के लिए उपलब्ध ऋण सुविधाओं और अन्य योजनाओं की जानकारी देकर उनका लाभ लेने का आग्रह किया।
टिहरी जिला सहकारी बैंक में किसान सम्मान दिवस आयोजित

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन
वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।



