Ad image

जिला योजना समिति गठन का रास्ता साफ, अंतिम परिसीमन पर नहीं मिली कोई आपत्ति

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 12 जुलाई। टिहरी गढ़वाल में जिला योजना समिति के गठन की प्रक्रिया आगे बढ़ गई है। अंतिम परिसीमन पर निर्धारित अवधि के दौरान एक भी आपत्ति या सुझाव प्राप्त नहीं होने के बाद जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता में रविवार को आयोजित बैठक में अंतिम परिसीमन को मंजूरी दे दी गई।
पंचायतीराज विभाग के निर्देशों के तहत जिला योजना समिति के गठन के लिए प्रारंभिक परिसीमन प्रकाशित कर आमजन से आपत्तियां और सुझाव आमंत्रित किए गए थे। इसके लिए जिलाधिकारी कार्यालय, मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय, जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय, जिला पंचायत कार्यालय तथा सभी विकासखंड कार्यालयों में व्यवस्था की गई थी, लेकिन तय समय सीमा तक कहीं से भी कोई आपत्ति दर्ज नहीं हुई।
बैठक में अंतिम परिसीमन को अनुमोदित करते हुए जिला योजना समिति के प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों का अंतिम निर्धारण कर दिया गया। इसके अनुसार टिहरी गढ़वाल जिला योजना समिति में कुल 25 सदस्य होंगे, जिनमें 20 निर्वाचित और 5 नामित सदस्य शामिल रहेंगे। निर्वाचित सदस्यों में 17 जिला पंचायत तथा 3 नगर निकायों से चुने जाएंगे।
नगर निकायों के लिए तीन प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्र बनाए गए हैं। पहले क्षेत्र में नगर पालिका परिषद टिहरी और नगर पालिका परिषद नरेंद्रनगर, दूसरे क्षेत्र में नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती, देवप्रयाग एवं नगर पंचायत तपोवन, जबकि तीसरे क्षेत्र में नगर पालिका परिषद चंबा तथा नगर पंचायत कीर्तिनगर, लंबगांव, चमियाला, घनसाली और गजा को शामिल किया गया है।
जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल ने कहा कि निर्धारित प्रक्रिया के अनुरूप अंतिम परिसीमन की कार्रवाई पूरी कर ली गई है। अब जिला योजना समिति के गठन की आगामी प्रक्रिया नियमानुसार संपन्न कराई जाएगी।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!