ऋषिकेश, 13 जुलाई। एम्स ऋषिकेश के समीप बैराज स्थित ओम घाट पर सोमवार शाम गंगा नदी में स्नान के दौरान 12 वर्षीय किशोर तेज बहाव में बहकर डूब गया। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ ने मौके पर पहुंचकर सर्च अभियान शुरू किया, जो देर शाम तक जारी रहा।
एसडीआरएफ के अनुसार, चंदन शर्मा (12 वर्ष) निवासी शिवाजी नगर, ऋषिकेश अपने दोस्तों के साथ गंगा में नहाने आया था। स्नान के दौरान वह अचानक संतुलन खो बैठा और नदी के तेज बहाव में बह गया।
सूचना पर एसडीआरएफ की ढालवाला पोस्ट की टीम डीप डाइविंग उपकरणों के साथ घटनास्थल पहुंची और नदी में गहन तलाश शुरू की। देर शाम तक किशोर का कोई सुराग नहीं मिल सका। खोजबीन जारी है।
घटनास्थल पर ऋषिकेश पुलिस और जल पुलिस भी मौजूद रही तथा राहत एवं बचाव कार्य में सहयोग कर रही है।
एसडीआरएफ ने लोगों से अपील की है कि गंगा नदी का जलस्तर और बहाव इन दिनों काफी तेज है। ऐसे में नदी में उतरने से बचें और केवल सुरक्षित एवं चिन्हित घाटों पर ही स्नान करें। प्रशासन द्वारा जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन करें।
ओम घाट पर गंगा में नहाते समय 12 वर्षीय किशोर डूबा, एसडीआरएफ का सर्च अभियान जारी

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन
वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।



