Ad image

24 घंटे में सकुशल मिला 12 वर्षीय गुमशुदा बालक, टिहरी पुलिस की त्वरित कार्रवाई रंग लाई

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 13 जुलाई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे के निर्देशन में टिहरी पुलिस ने संवेदनशीलता और तत्परता का परिचय देते हुए गुमशुदा 12 वर्षीय बालक को महज 24 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
पुलिस के अनुसार, बालक के गुमशुदा होने की सूचना मिलते ही कोतवाली चंबा में तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने संभावित स्थानों पर सघन तलाश अभियान चलाया। सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण, तकनीकी साक्ष्यों का उपयोग, स्थानीय स्तर पर व्यापक पूछताछ और अन्य जनपदों से समन्वय स्थापित करते हुए लगातार प्रयास किए गए।
पुलिस टीम की सक्रियता और लगातार की गई खोजबीन के परिणामस्वरूप 12 वर्षीय बालक को 24 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया गया। बालक के सुरक्षित मिलने पर परिजनों ने राहत की सांस ली और टिहरी पुलिस की त्वरित एवं संवेदनशील कार्यशैली की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे ने कहा कि गुमशुदा बच्चों की सुरक्षित बरामदगी टिहरी पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है और ऐसे मामलों में हर संभव प्रयास तत्काल किए जाते हैं।
बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक राजेंद्र कुमार, उपनिरीक्षक रवि कुमार, हेड कांस्टेबल महेश कुमार, हेड कांस्टेबल संतोष सिंह तथा कांस्टेबल रामचंद्र शामिल रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!