ऑपरेशन प्रहार: टिहरी पुलिस ने दो शराब तस्करों को दबोचा, 68 टेट्रा पैक व 5 लीटर कच्ची शराब बरामद

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 14 जुलाई। टिहरी पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।

थाना मुनि की रेती पुलिस ने ढालवाला क्षेत्र से एक आरोपी को 68 टेट्रा पैक माल्टा देशी शराब के साथ पकड़ा, जबकि कोतवाली कैम्पटी पुलिस ने नैनबाग बैरियर पर चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को 5 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों के खिलाफ उत्तराखंड आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।

पुलिस ने कहा कि अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!