हरेला पखवाड़ा के तहत देवप्रयाग महाविद्यालय में प्रतियोगिताओं के जरिए दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल, 20 जुलाई। उत्तराखंड के लोकपर्व हरेला के अवसर पर ओंकारानंद सरस्वती राजकीय महाविद्यालय, देवप्रयाग में नमामि गंगे समिति एवं पर्यावरण समिति के संयुक्त तत्वावधान में 18 जुलाई से 23 जुलाई 2026 तक हरेला पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता एवं जनजागरूकता से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
पखवाड़े की शुरुआत 18 जुलाई को महाविद्यालय के प्राचार्य की अध्यक्षता में वृक्षारोपण एवं स्वच्छता शपथ अभियान के साथ हुई। नमामि गंगे समिति के संयोजक डॉ. सुबोध कुमार ने सभी प्राध्यापकों, कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं को स्वच्छता की शपथ दिलाई। इसके बाद महाविद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
इसी क्रम में सोमवार, 20 जुलाई को हरेला पखवाड़े के अंतर्गत पोस्टर, निबंध, स्लोगन एवं चित्रकला प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए पर्यावरण संरक्षण, हरियाली, जल संरक्षण और स्वच्छता जैसे विषयों पर अपने विचार रचनात्मक ढंग से प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में डॉ. अमित, डॉ. संजीव, डॉ. इलियास, डॉ. आदिल एवं अर्जुन कुमार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। महाविद्यालय प्रशासन ने कहा कि हरेला पखवाड़े के माध्यम से विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण, प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता और स्वच्छता के प्रति जागरूकता विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!